UP : नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म, मामला दर्ज

Samachar Jagat | Saturday, 13 Aug 2022 11:29:59 AM
UP : Alleged rape with minor girl, case registered

अमेठी (उप्र ) :  अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव मे 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के साथ तीन युवको द्बारा कथित दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि लड़की 12 अगस्त को दिन में 10  बजे बाग में गयी थी। वहां तीन युवकों ने किशोरी के साथ जबरन सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान 20  साल के करीब है। पुलिस अधीक्षक अमेठी इलामारन ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, और विधिक कार्यवाही की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.