Uttar Pradesh : फिरोजाबाद में किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Samachar Jagat | Monday, 06 Jun 2022 11:05:32 AM
Uttar Pradesh : Case registered against three people for gang rape of teenager in Firozabad

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :  फिरोजाबाद नगर के थाना दक्षिण के हुमायूंपुर क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके मोहल्ले के ही तीन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्षेत्राधिकारी (नगर) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हुमायूंपुर क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी उसके मोहल्ले के तीन लड़के बहला-फुसलाकर उसे एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.