Rajasthan: अपने बेटे की जीत के लिए अशोक गहलोत दो दिन करेंगे ऐसा 

Samachar Jagat | Saturday, 30 Mar 2024 10:11:41 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot will do this for two days for his son's victory

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करने में लगे हुए हैं। वह प्रदेश की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर विशेष दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

इसी सीट से कांग्रेस ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को टिकट दिया है। इस सीट पर अपने बेटे को जीत दिलाने के लिए वह बड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस कारण तो वह पिछले 7 दिनों में दूसरी बार जालोर-सिरोही क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज और कल सिरोही जिले में दो दिनों तक अलग-अलग कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

अशोक गहलोत रविवार को ही मुंबई में होने वाले जालोर-सिरोही प्रवासियों के सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि वैभव गहलोत को लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट मिला है। इससे पहले उन्हें जोधपुर लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से टिकट मिला है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.