Uttar Pradesh: शराब के नशे में पत्नी के साथ बनाता अप्राकृतिक यौन संबंध, अन्य महिलाओं के साथ भी...

Hanuman | Friday, 14 Feb 2025 01:20:38 PM
Uttar Pradesh: Drunk man has unnatural sex with his wife

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बार फिर से पति के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। अब यहां पर एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट और जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पति पर बेडरूम में एक कैमरा छुपाकर रखने का भी आरोप लगाया। पीडि़ता ने बताया कि पति दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाता है और उसका वीडियो शूट करके उसे भेजता था। 

महिला ने पुलिस को बताया कि  शादी के बाद से ही पति और देवर पैसे की मांग कर उसके साथ मारपीट करते थे। पति शराब पीकर घर आता था और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। महिला ने बताया कि शादी बचाने और लोक लाज के कारण उसने ये सब चुपचाप सहन किया। 

महिला ने पुलिस को ये भी जानकारी दी कि कुछ समय पहले उसे पता चला था कि उसके बेडरूम में खुफिया कैमरा लगाया गया है। इसका विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की।

पति के कई महिलाओं के साथ भी थे संबंध 
महिला ने पति पर कई महिलाओं के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया है। पति इस बात का खुलेआम स्वीकार करता है। पीडि़ता ने बताया कि पति अन्य महिलाओं के संबंध बनाते हुए वीडियो शूट कर उसे उसके पास भेजता था। महिला ने बताया कि पति की एक शादी पहले हो चुकी थी। ये बात छिपाकर ही उसने दूसरी शादी उसके साथ की थी।  महिला ने स्वरूप नगर थाने में पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.