Uttarakhand : वाहन पर पत्थर गिरने से उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2022 10:53:13 AM
Uttarakhand : A devotee from Uttar Pradesh died after a stone fell on the vehicle.

गोपेश्वर (उत्तराखंड) : उत्तराखंड के चमोली जिले में बाजपुर गांव के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आए वाहन में सवार उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत हो गयी और उसके परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा ऋषिकेश—बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के पास बुधवार शाम हुआ, जब मऊ के निवासी शशांक अग्रवाल (26) अपने परिवार के साथ बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे, तब अचानक उनके वाहन पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें निकटवर्ती कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में अग्रवाल की मां रेखा अग्रवाल और कार चला रहे उनके रिश्तेदार ओम प्रकाश अग्रवाल को मामूली चोटें आयी हैं। यह परिवार उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र का रहने वाला है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.