Vidhan Sabha में मोबाइल गेम खेलते और गुटखा खाते भाजपा विधायकों का वीडियो वायरल

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2022 05:01:25 PM
Video of BJP MLAs playing mobile games and eating gutkha in Vidhan Sabha goes viral

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढè भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह मोबाइल फोन पर ताश खेलते नजर आ रहे हैं।इसके कुछ समय बाद सपा ने भाजपा के ही एक अन्य विधायक का विडियो सोशल मीडिया में वायरल किया, जिसमें वह गुटखा खाते दिख रहे हैं। अखिलेश का दावा है कि ये वीडियो सदन में मौजूद भाजपा के ही किसी विधायक ने बनाकर वायरल किया है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब का है।अखिलेश ने ट््वीट कर कहा, ''भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश। भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वायरल कर जनहित का काम किया। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायक जी पर 'नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे? भार बन गयी भाजपा।’’ गौरतलब है कि इस सप्ताह सोमवार को शुरु हुआ विधान सभा का मानसून सत्र शुक्रवार को ही समाप्त हुआ है। अखिलेश द्बारा मोबाइल गेम खेलते विधायक का वीडियो सार्वजनिक किये जाने के बाद सपा के ट््िवटर हेंडिल से भाजपा के दूसरे विधायक के दो वीडियो साझा किये, जिसमें वह तंबाकू और पान मसाला खाते दिख रहे हैं। सपा ने ट््वीट कर दावा किया कि इन तीनों वीडियो में दिख रहे दोनों विधायक भाजपा के हैं।

सपा ने इसे निदनीय और शर्मनाक घटना बताते हुए ट््वीट किया, ''सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक। महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निदनीय एवं शर्मनाक।’’ सपा के इस 'वीडियो वॉर’ पर सत्तापक्ष की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है। इतना ही नहीं, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और उनके कार्यालय की ओर से भी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गयी। सपा के दावे के मुताबिक वीडियो में दिख रहे दोनों विधायकों ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से मना कर दिया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.