Jaipur: उत्तम भारत पुरस्कार समारोह में रवि प्रकाश शर्मा का हुआ सम्मान, मानद डॉक्टरेट उपाधि से नवाजा गया

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Dec 2023 11:14:57 AM
Jaipur: Ravi Prakash Sharma honored at Uttam Bharat Awards ceremony, awarded honorary doctorate degree

इंटरनेट डेस्क। जयपुर में सोमवार को उत्तम भारत पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जीएचआरटी के द्वारा आयोजित हुआ। इस मौके पर कई समाज सेवियों और अपने अपने क्षेत्र में उतकृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर आयोजित उत्तम भारत पुरस्कार समारोह में निवाई तहसील के करेड़ा बुजुर्ग के रवि प्रकाश शर्मा को ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट विश्व मानव अधिकार संस्था द्वारा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। रवि प्रकाश को राष्ट्र के प्रति उनकी सर्वाेत्तम सेवाओं के लिए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया हैं।

बता दें की इस समारोह में मुख्य अतिथि निवाई पीपलू विधायक राम सहाय वर्मा और शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्ति डॉ. एच आर रहमान, डॉ.संकेत खारपुड़े सहित कई लोग मौजूद रहे। 

pc- whatsapp
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.