Weather Update: कई राज्यों में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2022 08:22:17 AM
Weather Update: Severe cold started in many states

इंटरनेट डेस्क। मौसम में बदलाव जारी है आने वाले समय में लगातार ठंड बढ़ेगी और पारा गिरेगा। इसके साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। ऐसे में देश में कई जगहों पर अभी बारिश भी जारी है तो पहाड़ों में बर्फबारी भी लगातार देखने को मिल रही है। ऐसे में रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

इधर राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी जारी है। ऐसे में सर्दी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यहां लगातार अब तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किय गया है। यहां भी अब रात में सर्दी का असर दिखने लगा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.