- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया तथा प्रकृति से प्रेरित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। सीएम ने साथ ही, इस अवसर पर अलवर के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी एवं निर्णय सहायता प्रणाली का शुभारंभ भी किया, जो वायु प्रदूषण की निगरानी, पूर्वानुमान एवं प्रभावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश सरकार हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने हेतु हरियालो राजस्थान अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं 'एक पेड़ माँ के नाम' जैसी जनभागीदारी आधारित पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित आवरण के विस्तार हेतु निरंतर कार्यरत है।
आइए, हम सब मिलकर प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लें तथा जल, जंगल एवं जमीन के संरक्षण को एक जनआंदोलन का रूप देते हुए पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाएँ।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर वृक्षारोपण किया
मुख्यमंत्री ने एक्स के माध्यम से बताया कि हरियालो राजस्थान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर वृक्षारोपण किया।
हम सभी प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें। पर्यावरण संरक्षण हेतु हमारा प्रत्येक प्रयास और लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित धरोहर, स्वच्छ पर्यावरण और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें