West चंपारण में बाघ के हमले में युवक की मौत

Samachar Jagat | Friday, 07 Oct 2022 11:22:09 AM
Youth killed in tiger attack in West Champaran

बगहा : बिहार में भारत नेपाल सीमा से सटे पश्चिम चंपारण जिले के गोवर्धना थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डुमरी गांव के निकट एक युवक शौच करने के लिये गया हुआ था। इस दौरान बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। मृतक की पहचान डुमरी गांव निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र संजय महतो (35) के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने वन विभाग कार्यालय में और वन विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे है। वन विभाग की टीम चार सौ वन कर्मियों के साथ आदमखोर बाघ को पकड़ने में लगी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.