कांस्टेबल की गला घोंटकर हत्या

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Apr 2017 02:16:18 PM
Stoned woman constable

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में एक पुलिस कांस्टबेल की साथी महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर हत्या कर दी। वह उसके साथ प्रदेश के सहारनपुर में किराए का घर साझा करती थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि मृतक कांस्टेबल के भाई की शिकायत पर ललित कुमार की हत्या करने के आरोप में महिला कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल ललित कुमार अचानक से बीमार पड़ गया और महिला उसे अस्पताल लेकर गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उसके शव के पोस्टमार्टम में यह सामने आया कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। कुमार ने कहा कि कांस्टेबल और उसकी महिला सहकर्मी सहारनपुर के चर्च कम्पाउंड इलाके में एक किराए के घर में अलग-अलग कमरों में रहते थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.