- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अभिनेता और सांसद रवि किशन ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में भोजपुरी सिनेमा को लेकर बड़ी बात कही है। जयपुर के सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंस्टीट्यूट के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल होने आए गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन ने एक साक्षात्कार में बोल दिया कि जब से मैं भोजपुरी सिनेमा से दूर हुआ हूं, तब से इसकी स्थिति खराब हुई है।
उन्होंने इस दौरान कहा कि इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए अब नई सोच, अच्छी और दमदार कहानियों के साथ बेहतर फिल्म मेकर्स को आगे आना होगा, तभी भोजपुरी सिनेमा अपनी मजबूत पहचान फिर से बना सकेगा। इस दोरान उन्होंने जेन-जी, राजस्थान में फिल्मों की शूटिंग, आगामी फिल्म मिर्जापुर और क्षेत्रीय सिनेमा को लेकर खुलकर बातचीत की।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश और अपने भविष्य को लेकर बेहद सकारात्मक सोच रखती है। रवि किशन ने शानदार अभिनय के दम पर भोजपुरी सिनेमा में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के स्टार अभिनेताओं में होती है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें