ऐड गुरु Piyush Pandey का 70 साल की उम्र में निधन, दिया था मोदी सरकार के लिए ये नारा

Hanuman | Friday, 24 Oct 2025 12:47:21 PM
Ad guru Piyush Pandey passes away at the age of 70; he gave this slogan for the Modi government

इंटरनेट डेस्क। देश के मशहूर ऐड गुरु पीयूष पांडेय ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। विज्ञापन की दुनिया में नए रंग भरने वाले 70 साल के पीयूष पांडेय का निधन हो गया है। उन्होंने एशियन पेंट्स के कैंपेन स्लोगन- हर खुशी में रंग लाए से अपनी विशेष पहचान बनाई।

 कैडबरी का विज्ञापन 'कुछ खास है' भी उनकी कलम से निकला था। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के प्रचार का नारा भी पीयूष पांडेय ने ही दिया था। उन्होंने नारा दिया था कि अबकी बार, मोदी सरकार। उनका ये नारा काफी चर्चित रहा।

आज हम आपको पीयूष पांडेय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मशहूर ऐड गुरु पीयूष पांडेय ने 1982 में ओगिल्वी इंडिया को जॉइन किया था। इससे पहले वह एक क्रिकेटर रह चुके थे। चाय बागान में काम करने वाले पीयूष पांड़ये ने 27 साल की उम्र में विज्ञापन इंडस्ट्री में एंट्री ली। इसके बाद उन्होंने एशियन पेंट्स, कैडबरी सहित कई कंपनियों के कैंपेन्स को नई ऊंचाइयां दी थीं।

PC: hindi.news
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.