- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दीपों के पर्व दीपावली के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है।
वहीं देश के बड़े शहरों में भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।
देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80 प्रति लीटर
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80 प्रति लीटर
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00 प्रति लीटर
रोजाना सुबह किया जाता है दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट
देश के कई शहरों में लोगों एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे है। पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। मई 2022 में पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर तय होती है। रोजाना सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियों की ओर से कीमतों को अपडेट किया जाता है।
'PC: devbhoomimedia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें