- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता परेश रावल का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 30 मई, 1955 को मुंबई में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आज हम आपको 71 वर्ष के हो चुके परेश रावल से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो।
परेश रावल ने अपनी स्कूली शिक्षा महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड से पूरी की और इसके बाद स्नातक की डिग्री प्राप्त की। बचपन से ही अभिनय में गहरी रुचि होने के कारण उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद एक थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया और नाटकों में अभिनय करने लगे। परेश रावल ने अपने गुजारे के लिए बैंक में नौकरी भी की। हालांकि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन दिन बाद ही नौकरी छोड़ दी। उस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड स्वरूप संपत उनकी आर्थिक सहायता की। बाद में परेश रावल और स्वरूप संपत ने विवाह कर लिया।
परेश रावल को साल 1984 में प्रदर्शित फिल्म 'होली' से अपना अभिनय कॅरियर शुरू करने का मौका मिला। इसके बाद नाम, मरते दम तक, सोने पे सुहागा, खतरों के खिलाड़ी, राम लखन, कब्जा और इज्जत जैसी बड़े बजट की फिल्मों किए गए शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की। शानदार अभिनय के दम पर कई पुरस्कार जीत चुके हैं।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें