Bollywood अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने दूसरी बार की सगाई, अब ये अभिनेता बनेगा जीवनसाथी

Hanuman | Saturday, 04 Oct 2025 01:00:17 PM
Bollywood actress Rashmika Mandanna got engaged for the second time, now this actor will become her life partner.

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली है। खबरों के अनुसार, कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर विशेष पहचान बनाने वाली रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के साथ एक सीक्रेट सेरेमनी में गुपचुप सगाई कर ली है। आधिकारिक रूप से दोनों ही कलाकरों ने इस संबंध में ऐलान नहीं किया है। गत कुछ महीनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें जरूरी सामने आ रही थी।  

[खबरों के अनुसार,  स्टार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इससे पहले भी एक बार सगाई कर चुकी हैं। उन्होंने साउथ स्टार रक्षित शेट्टी के साथ 3 जुलाई 2017 को सगाई भी कर ली थी। हालांकि दोनों की ये सगाई ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। दोनों बाद में अलग-अलग हो गए। अब बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के दूसरी बार सगाई करने की खबरें सामने आ रही है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.