Gehlot का तंज, कहा-सरकारें बदलती हैं, लेकिन जनहित और संवेदनशीलता से समझौता नहीं होना चाहिए

Hanuman | Wednesday, 03 Dec 2025 03:03:46 PM
Gehlot's jibe: Governments change, but public interest and sensitivity should not be compromised

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व दिव्यांग दिवस पर आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिव्यांगों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भी निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि आज विश्व दिव्यांग दिवस पर मैं सभी दिव्यांगजन भाइयों-बहनों के साहस और जज्बे को सलाम करता हूं।

हमारी सरकार का ध्येय हमेशा 'सेवा और संवेदनशीलता' रहा है। कांग्रेस सरकार ने दिव्यांगों को संबल देने के लिए सरकारी नौकरी में 4% आरक्षण, मिनिमम इनकम गारंटी एक्ट में दिव्यांग पेंशन ₹1000 एवं प्रतिवर्ष 15% बढ़ोतरी, 5000 स्कूटी प्रतिवर्ष, विवाह पर ₹5 लाख सहायता और प्रदेश में 2 दिव्यांग यूनिवर्सिटी जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए थे।

अशोक गहलोत ने इ संबंध में आगे कहा कि यह खेद है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने यूनिवर्सिटी का काम रोक दिया है और स्कूटियों की संख्या भी घटा दी है। सरकारें बदलती हैं, लेकिन जनहित और संवेदनशीलता से समझौता नहीं होना चाहिए।

PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.