Net Worth: अभिनेत्री समांथा रुथ के पति राज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Hanuman | Wednesday, 03 Dec 2025 01:24:54 PM
Net Worth: Actress Samantha Ruth's husband Raj is the owner of assets worth this many crores

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु विवाह बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने डायरेक्टर राज निदिमोरु को अपना जीवन साथी बना लिया है। शादी के बाद से दोनों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं। दोनों की फोटो भी वायरल हो रही हैं। समांथा रुथ प्रभु की गिनती खूबसूरती अभिनेत्रियों में होती हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है।

आज हम आपको अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु के पति राज निदिमोरु की संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, राज की नेटवर्थ करीब 80 से 85 करोड़ है। राज निदिमोरु ने फिल्मों से अपनी विशेष पहचान बनाई है।

आपको बता दें कि सामंथा ने तलाक के 4 साल बाद 'द फैमिली मैन' के मेकर राज निदिमोरु से गुपचुप शादी की। दोनों ने मंदिर में शादी की। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया था।

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.