- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केरल पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सोनिया गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। चौंकिए मत, भाजपा ने जिसे अपना उम्मीदवार बनाया है वह कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी नहीं हैं।
खबरों के अनुसार, मुन्नार के पंचायत चुनाव में बीजेपी ने नल्लाथन्नी वार्ड से 34 वर्षीय सोनिया गांधी को टिकट दिया है, जिनका जन्म स्थानीय कांग्रेस नेता दुरे राज के घर हुआ था। शादी के बाद सोनिया गांधी का विवाह बीजेपी नेता के साथ हुआ। सोनिया गांधी के पति सुभाष भाजपा के पंचायत महासचिव हैं और ओल्ड मुन्नार मुलक्कड़ से उप चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विवाह के कुछ समय बाद सोनिया भी बीजेपी में शामिल हो गई थी।सोनिया का सामना कांग्रेस प्रत्याशी मंजुला रमेश और सीपीआईएम नेता वालरमति से होगा। आपको बता दें कि केरल में स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में नौ और 11 दिसंबर को होंगे। इस चुनाव का परिणाम 13 दिसंबर को आएगा।
PC: swarajyamag
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें