- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इस बार करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ आने से पहले हम आपको इससे जुड़े एक रोचक किस्से के बारे में जानकारी देने जा हैं, जो बॉलीवुड के स्टार अभिनेता जितेन्द्र से जुड़ा है। इसके कारण ही जितेन्द्र की जान बची थी।
‘द कपिल शर्मा शो में जितेन्द्र ने इस बात का खुलासा किया था। 12 अक्टूबर 1976 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 171 मुंबई में क्रैश हो गई थी। उसमें 95 लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना में जितेन्द्र की जान करवा चौथ के कारण बची थी। इस दिन करवा चौथ का त्योहार होने के कारण जितेन्द्र इस फ्लाइट से यात्रा नहीं कर सके थे। उस दिन जितेंद्र को चेन्नई जाना था। इसके लिए फ्लाइट बुक हो चुकी थी। उनकी पत्नी शोभा कपूर ने करवा चौथ का व्रत रखा था। जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि फ्लाइट दो घंटे लेट है। इसके बाद बॉलीवुड के स्टार अभिनेता जितेन्द्र ने तुरंत पत्नी को फोन कर कहा कि अगर चांद निकल गया हो तो देख लो, मैं घर आकर व्रत तुड़वा देता हूं।
इसके बाद जितेंद्र वापस घर लौट आए। करवा चौथ का व्रत होने के कारण पत्नी ने दोबारा जितेंद्र को निकलने नहीं दिया। इसी कारण उन्हें रात घर पर ही रुकना पड़ा। इसके बाद पाली हिल स्थित अपने घर की बालकनी से जितेंद्र ने एक आग का गोला आसमान में उड़ता हुआ दिखा और फिर एक जोरदार धमाका हुआ। यह वहीं फ्लाइट थी, जिससे वह यात्रा करने वाले थे।
इस कारण हुआ था हादसा
इसके कुछ ही देर बाद जितेंद्र के पास दोस्तों और इंडस्ट्री से फोन आने लगे। सभी ने पूछा क्या तुम ठीक हो? खबरों के अनुसार, इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 171 के टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद इंजन में दरार आ गई। इससे फ्यूल लाइन लीक होने से विमान में आग लग गई।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें