Bollywood News : मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने हरियाणा से तीसरे संदिग्ध को पकड़ा

Samachar Jagat | Monday, 06 Jun 2022 01:37:49 PM
Bollywood News :  Punjab Police arrests third suspect from Haryana in connection with Moosewala's murder

बठिडा (पंजाब) |  पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में एक और व्यक्ति को पकड़ा है।
पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है। दविदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध कथित रूप से काला के साथ थे। पंजाब पुलिस ने तीन जून को फतेहाबाद से दो संदिग्धों को पकड़ा था और मूसेवाला की हत्या में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने मानसा जिले में मूसेवाला ही हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिह पर हमलावरों को साजो-सामान मुहैया कराने का आरोप है। पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य सरकार द्बारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे।

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी।
पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.