- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 1971 में हुए पाकिस्तान और भारत के युद्ध पर बेस्ड है। इस फिल्म के टीजर और घर कब आओगे थीम सॉन्ग के बाद फैंस अब इसके ट्रेलर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज होने में तो अभी समय है, लेकिन वॉर ड्रामा के रन टाइम का खुलासा हो चुका है।
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था, जब फिल्मों की लेंथ 3 घंटे से ज्यादा की होती थी। हालांकि, वक्त बदला और फिल्मों का रन टाइम 2 से ढाई घंटे में सिमट गया। हालांकि, एनिमल-पुष्पा 2 और धुरंधर 3 घंटे तक ऑडियंस को थिएटर में बिठाए रखने का वही दौर फिर से लेकर आए हैं। अब 3 घंटे लंबी फिल्मों की लिस्ट में बॉर्डर 2 का नाम भी शामिल हो चुका है।
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, सनी देओल-दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का रन टाइम 200 मिनट है, जो लगभग 3 घंटे 20 मिनट है।
pc- siasat.com