क्रूज ड्रग्स मामले में मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने आज इन चार लोगों को 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा ? आज सुबह ही चारों आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार, आर्यन खान सहित 8 आरोपियों को भी एनसीबी की हिरासत

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Oct 2021 06:08:32 PM
Cruise Drugs Party Case: Mumbai's Esplanade Court today sent these four people to NCB custody till October 11 in the cruise drugs case? All four accused were arrested this morning itself, 8 accused including Aryan Khan were also detained by NCB

इंटरनेट डेस्क। मुंबई में हाल ही में हुई क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने आज मंगलवार को अब्दुल कादिर शेख, श्रेयस नायर, मनीष दरिया, एविन साहू को 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है। चारों आरोपियों को आज सुबह ही गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन सहित 8 लोगों को कोर्ट ने सोमवार को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा था। 

 

Cruise ship party case | Mumbai's Esplanade Court sends Abdul Qadir Sheikh, Shreyas Nair, Manish Darya, Avin Sahu to NCB custody till October 11.

All four accused were arrested earlier today. pic.twitter.com/oc9s5KwIBD

— ANI (@ANI) October 5, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने विक्रांत छोकर, इसमीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा है। इससे पहले आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन को भी 7 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा गया है। सभी आठों आरोपियों को सात अक्टूबत तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है। 

पहले ऐसा कहा जा रहा था कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी आर्यन खान की हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आर्यन की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता सलमान खान रविवार को शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके घर मन्नत पहुंचे थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.