दिशा पटानी ने शेयर की हॉट बिकिनी फोटो

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 10:25:40 AM
disha Patani shares hot bikini photo

नई दिल्ली। 'MS धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की गर्लफ्रैंड का किरदार निभाने के बाद अभिनेत्री दिशा पटानी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर दिशा पटानी सुर्खियों में बनी रहती है। इस वजह से लोगों ने उन्हें ऑफिशियल क्यूटीपाई तक घोषित कर दिया है। 

दिशा क्यूट तो हैं ही, साथ ही साथ वो बोल्ड भी हैं। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी में अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। तस्वीर बीच पर ली गई है और दिशा इसमें बेहद ग्नैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, '#Throwback, बीच लाइफ, वह मस्ती मिस कर रही हूं।' वैसे, काफी हॉट लग रही हैं दिशा।

दिशा एक्टर टाइगर श्रॉफ से अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं है। दिशा की इस साल 'कुंगफू योगा' रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ सोनू सूद और जैकी चैन थे। 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.