मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्मकार एकता कपूर अभिषेक कपूर के साथ मिलकर ‘केदारनाथ‘ फिल्म बना सकती हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
अभिनेताओं को चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करनी चाहिए : शाहरूख खान
अब जब बद्रीनाथ आ गए तो केदारनाथ क्यों ना आये, इसलिए अब इस नाम की फिल्म भी बनने जा रही है। बड़े परदे के बद्रीनाथ और केदारनाथ का किसी भक्तिपूर्ण कहानी से कोई संबंध नहीं है। चर्चा है कि अभिषेक कपूर जल्द ही एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं जिसका नाम केदारनाथ रखा गया है।
ग्लैमर की दुनिया के देखें रंगीन नजारे!
इस फिल्म में सुशांत भसह राजपूत लीड रोल में होंगे। सुशांत को बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले अभिषेक कपूर , सुशांत के साथ फिर से काम करेंगे। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर करेंगी जिसकी घोषणा जल्द ही की जाने वाली है। फिल्म की कहानी और बाकी बातों को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।
फिल्म ‘भूमि’ में एक्शन सीन के दौरान संजय दत्त हुए घायल
ये क्या कह डाला आकांक्षा शर्मा ने Big boss-10 के विजेता मनवीर गुर्जर के बारे में
सुनील ग्रोवर ने दिया कपिल के ट्वीट का करारा जवाब