Govinda: 7 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे गोविंदा, इस फिल्म में आएंगे नजर

Shivkishore | Tuesday, 14 Jul 2026 10:32:57 AM
Govinda: Govinda is set to make a comeback to the big screen after 7 years; he will be seen in this film.

इंटरनेट डेस्क। सुपरस्टार गोविंदा पिछले सात साल से बड़े पर्दे पर किसी भी रोल में नजर नहीं आए हैं। उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। लेकिन अब खबरें हैं की वो सात साल बाद वापसी करने जा रहे है।  अपने होम प्रोडक्शन में वो दो नई फिल्में- रूपा और दुनियादारी ला रहे हैं, जिसमें उनका जलवा देखने मिलेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोविंदा ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी फिल्म रूपा की हीरोइन रानी स्वर्णकार भी वहां मौजूद थीं, जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

गोविंदा ने अपनी आने वाली फिल्मों पर कहा- कई बार मेरे बारे में ऐसा कहा गया कि अब ये फिल्मों में नहीं आएगा, मैं पुन शुरुआत करता हूं और माई से प्रार्थना करता हूं कि जो मैंने सोचा है और जो लोग नहीं सोच सकते, ऐसी ये फिल्म खासतौर पर यंगस्टर्स के लिए बनाऊं, इसे वो थिएटर में देखेंगे, एक सपना साकार होता दिखेगा और ऐसा लगेगा कि क्या ऐसा भी संभव है। गोविंदा ने आगे कहा कि उनकी फिल्म जल्द शुरू होगी, वो अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ एक बार फिर प्रेस के सामने आएंगे।

pc- bhaskar english
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.