Iran-US: अमेरिका ने लगातार तीसरी रात भी किए ईरान पर हमले, ड्रोन-मिसाइल ठिकाने किए तबाह

Shivkishore | Tuesday, 14 Jul 2026 10:17:12 AM
Iran-US: US strikes Iran for the third consecutive night; drone and missile sites destroyed.

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार अमेरिका ईरान पर हमले करता जा रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य ईरान की ड्रोन, मिसाइल और समुद्र पर नजर रखने की ताकत को कमजोर करना है, ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कारोबारी जहाज सुरक्षित रह सकें।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सेना के अनुसार, ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उसकी हमला करने की क्षमता को लगातार कमजोर किया जा रहा है। वहीं, ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी हमलों के बाद बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और क़ेश्म द्वीप में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए।

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि सैन्य कार्रवाई अभी और जारी रह सकती है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अभियान दो से तीन सप्ताह तक चल सकता है। उन्होंने ईरान के पहाड़ों के भीतर बने अत्यधिक सुरक्षित कुह-ए-कोलांग गज-ला, जिसे पिकऐक्स माउंटेन कहा जाता है, को भी संभावित निशाना बताया।

pc- insta
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.