Rajasthan: कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम की बैठक, कहा- जिले में अपराध होने पर रेंज आईजी और एसपी की जवाबदेही होगी तय

Shivkishore | Tuesday, 14 Jul 2026 10:24:50 AM
Rajasthan: CM holds meeting on law and order; states that Range IG and SP will be held accountable for crimes occurring in the district.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बाद कांग्रेस के निशाने पर आई भाजपा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी हैै। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी भी जिले में अपराध होने पर संबंधित रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जवाबदेही तय होगी। 

अपराध नहीं होगा बर्दाश्त
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि बदमाशों की रूह कांप उठे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने बैठक में गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय, सभी रेंज आईजी और जिलों के एसपी के साथ कानून-व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।  सभी जिला पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। 

इन अधिकारियों से किया जवाब-तलब
खबरों की माने तो मुख्यमंत्री ने हाल ही में अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर में हुई आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर घटना के बाद केवल कार्रवाई का दावा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी रणनीति भी जरूरी है। 

pc- mttv india



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.