नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती' घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म में दीपिका का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग यह देखने को बेताब हो है कि मस्तानी, दीपिका का रॉयल लुक अहीर कैसा होगा ?
OMG !! झूठी फांसी बन जाती इस एक्टर के लिए सच, जाते जाते बची जान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर को इस फिल्म में उनका अंदाज बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने दीपिका के लुक का एक स्केच जारी किया है। अगर पद्मावती में दीपिका का यही लुक है तो वह इसमें क्लासिक अवतार में दिख रही हैं। इस में दीपिका राजपूती लुक में नज़र आ रही है।
वैसे बताया जा रहा है कि दीपिका का यह लुक अभी फाइनल नहीं है। अब देखते हैं कि वह इससे ज्यादा भारी कपड़ों और गहनों में नजर आती हैं या उनके लिए यही लुक तय हो रहा है।
करीना को लगता है डर, सैफ की इन बुरी आदतों का असर हो ना जाये बच्चे पर !
बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण चित्तौड़ के राजा रतनसेन की पत्नी रानी पद्मिनी (पद्मावती) का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में दीपिका के पति की भूमिका में शाहिद कपूर नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह को अलाऊद्दीन खिलजी के रोल के लिए साइन किया गया है। रणवीर सिंह ने भी अपना पहला लुक खुद ही रिवील किया। इसमें उनकी आखें नजर आ रही थीं । यह फिल्म 17 नवंबर 2017 को रिलीज होगी।
सीजेरियन सर्जरी के बाद महिलाएं ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल
क्या आपको भी गाॅसिप करने में आता है मज़ा, तो जाने यह बातें-
रिश्तों में न आने दे इनसिक्योरिटी वरना...