Raghav-Parineeti Marriage: शादी के बाद अब 2 जगहों पर होगा राघव-परिणीति का रिसेप्शन, बॉलीवुड से लेकर राजनीति के दिग्गज देेंगे बधाईयां

Samachar Jagat | Monday, 25 Sep 2023 02:37:43 PM
Raghav-Parineeti Marriage: After marriage, now Raghav-Parineeti's reception will be held at two places, celebrities from Bollywood to politics will congratulate.

इंटरनेट डेस्क। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा परिवार और कीरीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान के उदयपुर में रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इसके अलावा आप से ही सांसद हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और बच्चों के साथ पहुंचेे।

बता दें की इनके अलावा, सानिया मिर्जा, मनीष मल्होत्रा भी शादी में पहुंचे थे। बता दें की इस हाई-प्रोफाइल शादी में वैसे कोई बड़ा फिल्मी सितारा शामिल नहीं हुआ। ऐसे में उम्मीद है की बॉलीवुड के अधिकतर सैलेब्स रिसेप्शन में शामिल होंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दो रिसेप्शन की तैयारी की है।

सूत्रों की माने तो यह रिसेप्शन दिल्ली में और मुंबई में होंगे। दिल्ली के रिसेप्शन में कई पॉलिटिशियन नजर आएंगे, जो कि राघव के करीबी होंगे। वहीं, मुंबई में, परिणीति ने अपनी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को लिए ये कार्यक्रम रखा है। 

pc- news18hindi


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.