नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख मराठी सिनेमा पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
रितेश देशमुख का कहना है कि मराठी सिनेमा क्षेत्रीय सिनेमा के दायरे से बाहर निकलकर व्यवसायिक सिनेमा बनता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह शानदार है। मराठी सिनेमा क्षेत्रीय सिनेमा के दायरे से बाहर निकलकर मुख्यधारा की सिनेमा बनता जा रहा है।
अभिनेता ने कहा कि कुछ सालों में मराठी सिनेमा तमिल और तेलुगू सिनेमा की तरह व्यवसायिक बन जाएगा।
रितेश ने कहा कि मराठी सिनेमा को संरक्षण मिलना है। बॉलीवुड और मराठी फिल्म उद्योग में बेहतरीन प्रतिभाएं मौजूद हैं। इन उद्योगों में काम करने के लिए भाषा कभी दीवार नहीं बनी।