अब इस दिन रिलीज होगी Allu Arjun की फिल्म पुष्पा 2: द रूल

Hanuman | Friday, 25 Oct 2024 01:20:47 PM
Now Allu Arjun's film Pushpa 2: The Rule will be released on this day

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अपडेट ये है कि फिल्म की रिलीज डेट को अब बदल दिया गया है। ये अब 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

वर्ष 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक पुष्पा 2: द रूल को पहले 06 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। अब इसे 05 दिसंबर को रिलीज करने का निर्णय लिया गया है। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

इसमें चिल्लम पीते हुए अल्लू अर्जुन (पुष्पाराज) अपने हाथ में पकड़े बंदूक को निहार रहे है। वह नोटों की गड्डी के सामने नजर आ रहे हैं। उन्होंने हैशटैग में पुष्पा 2:द रूल ऑन 05 दिसंबर लिखा है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल के अभिनय का भी जलवा देखने को मिलेगा। 

PC: thelucknowtribune  

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.