Box Office Collection: धमाल 4 ने वेलकम टू द जंगल और भूत बंगला को पछाड़ा, अब तक कर ली इतनी कमाई

Hanuman | Friday, 17 Jul 2026 12:38:05 PM
Box Office Collection: Dhamaal 4 beats Welcome to the Jungle and Bhoot Bangla

इंटरनेट डेस्क। अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। सात दिनों में इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुका है। इंद्र कुमार की कॉमेडी फ्रैंचाइजी धमाल 4 ने सात दिनो में यानी एक हफ्ते में 96 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने इसने पहले दिन 14 करोड़ रुपए से कमाई की शुरुआत की थी।

धमाल 4 ने दूसरे दिन 22.50 करोड़, तीसरे दिन 28.50 करोड़, चौथे दिन 8.75 करोड़, पांचवें दिन 9.50 करोड़ और छठे दिन 6.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने एक सप्ताह की कमाई के मामले में अक्षय कुमार की दो फिल्मों वेलकम टू द जंगल (95.21 करोड़) और भूत बंगला (95.68 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं अजय देवगन की ये फिल्म साल की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म भी बन गई है। इस मामले में पहले स्थान पर धुरंधर 2 और दूसरे स्थान पर बॉर्डर 2 है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.