Rashmika Mandanna ने दी बैक टू बैक 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में, पांच सौ करोड़ से अधिक रहा है तीनों का कलेक्शन

Hanuman | Tuesday, 30 Sep 2025 09:22:35 AM
Rashmika Mandanna has three back-to-back blockbuster films, all three collecting over Rs 500 crore.

इंटरनेट डेस्क। 'नेशनल क्रश' के नाम से मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उन्होंने बैक टू बैक 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पांच सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इससे उनकी गिनती भी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होने लगी है।

उन्होंने साल 2023 से 2024 के बीच 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 500, 700, 800 और यहां तक कि 1000 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस किया है। साल 2023 में रिलीज हुई एनिमल में रश्मिका स्टार अभिनेता रणबीर कपूर के साथ साथ नजर आई थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म वर्ल्डवाइड 915 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।

उनकी अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा 2' ने हिंदी वर्जन ने 812 करोड़ से ज्यादा की कमाई की वहीं देश में 1234 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड पुष्पा 2 ने 1742 करोड़ से ज्यादा कमाए।

'छावा' ने भारत में किया 601 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रश्मिका मंदाना की तीसरी ब्लॉकबस्टर फरवरी 2025 में रिलीज हुई 'छावा' ने भारत में 601 करोड़ और वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ का का बिजनेस किया। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का लीड रोल निभाकर सभी का दिल जीता था। वहीं रश्मिका मंदाना भी फिल्म में शानदार अभिनय देखने को मिला था।

PC:   bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.