नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने देश के जवानों के लिए सोशल मीडिया पर एक भावपुर्ण सन्देश शेयर किया है। एक कविता के जरिए शाहरुख़ ने देश के जवानों के लिए सम्मान और आभार जताया है। शाहरुख ने ये कविता खुद लिखी है।
बड़े पर्दे पर अमीषा की कमी महसूस होती है, वह जल्द ही वापसी करेंगी : अश्मित
वीडियो क्लिप में शाहरुख कहते नजर आते हैं, 'दुनिया भर में सभी को दीवाली की शुभकामनाएं। खास तौर पर हमारे जवानों को, जो सरहद या देश में और कहीं भी तैनात हैं। '
अक्षय के साथ काम करेंगी राधिका आप्टे !
शाहरुख ने जवानों के परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की। शाहरुख ने इस कविता के जरिए जवानों के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की।
बता दें शाहरुख ने ये वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'Sandesh2Soldiers' के तहत जारी किया। उनसे पहले आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान भी ट्विटर पर जवानों के लिए अपने संदेश जारी कर चुके हैं।