मुंबई। किक्रेट की दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जिन्हें मास्टर ब्लास्टर के नाम से भी जाना जाता है, उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। क्रिकेटर के तौर पर बतौर अपनी पहचान बनाने वाले सचिन ने अब संगीत की दुनिया में डेब्यू किया है। जी हां बल्ला छोड़कर अब सचिन के हाथो ने माइक थाम लिया है।
आपको बता दें कि, सचिन तेंदुलकर ने सोनू निगम के साथ एक गाने में अपनी आवाज दी है। गाने के सुर है क्रिकेट वाली बीट पे। सचिन ने इस गाने में अपने साथी राहुल द्रविड़, कपिल देव, संजय मांजरेकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, महेंद्र सिंह धोनी के नाम लिए है। ये गाना सुनने के बाद आपको तब और चौका देगा, जब आप इस गाने में विनोद काबंली का नाम सुनेगें।
इन धुनो के साथ सचिन संगीत की दुनिया में नई पारी की कर रहे है शुरुआत, देखें वीडियो...
एक दौर में इनकी दोस्ती किसी से छिपी नही थी। भले ही अब दोनो के मध्य दूरियां आ गई हो, लेकिन इस गाने से उन्होंने उन सारी अटकलों को खारिज कर दिया, जो इनकी दोस्ती को लेकर सुर्खियों में आती रही है।