मुंबई। 1988 से 1990 के बीच टेलीकास्ट हुए सीरियल 'महाभारत' में भगवान कृष्ण के रोल से पॉपुलर हुए नितीश भारद्वाज फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2014 टीवी सीरियल 'अजब-गजब घर जमाई' में देखा गया था। 'महाभारत' में अपने रोल से नितीश भारद्वाज इतने पॉपुलर हुए कि घर-घर में लोग उन्हें भगवान कृष्ण के रूप में ही जानने लगे।

नितीश भारद्वाज ने डॉक्टरी का पेशा छोड़कर अभिनय का रुख किया था। नितीश ने मुंबई के वेटरनरी कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की है, लेकिन इस पेशे में उनका मन नहीं लगा और सब छोड़कर वे एक्टिंग की दुनिया में आ गए। 'महाभारत' के अलावा वे विष्णु पुराण जैसे दूसरे टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। नितीश ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।
एक्ट्रेस : रूपा गांगुली
किरदार : द्रौपदी
25 नवंबर 1966 को कोलकाता में पैदा हुई एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाया था। इस भूमिका को निभाने के बाद उनकी शोहरत काफी बढ़ गई। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन ऐसी लोकप्रियता उन्हें दोबारा नहीं मिल सकी। रूपा ने 1992 में ध्रुव मुखर्जी से शादी की। अब वे एक बेटे (आकाश) की मां हैं। शादी के 14 सालों के बाद 2007 में उनका और ध्रुव का रिश्ता टूट गया। इसी साल अप्रैल में रूपा ने बीजेपी का दामन थामकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है। इसी साल उन्हें पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान देखा गया था।

असली नाम:फिरोज खान
किरदार का नाम: अर्जुन
टीवी शो ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार अहम था। जिसे निभाना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन इस किरदार को जिस ढंग से फिरोज खान ने निभाया, उसे आज भी दर्शक नहीं भूले हैं। जरा याद कीजिए ‘महाभारत’ में कुरूक्षेत्र का वो सीन, जिसमें अर्जुन कौरवों से लड़ने से इनकार कर देते हैं। इस सीन में अर्जुन के रूप में फिरोज खान जिस तरह के भाव चेहरे पर लाते हैं, वो अपने आप में बेमिसाल थे। ‘महाभारत’ के जरिए पॉपुलर होने के बाद फिरोज खान कई फिल्मों में भी नजर आए।खास बात यह है कि इस सीरियल से प्रभावित होकर उन्होंने अपना नाम ही अर्जुन रख लिया। 2013 में आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘यमला पगला दीवाना-2’ में देखा गया था।

असली नाम:मुकेश खन्ना
किरदार का नाम:भीष्म पितामह
बच्चो में शक्तिमान के रूम में प्रचलित और लोकप्रिय अभिनेता मुकेश खन्ना ने ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। इस रोल में उनके संवाद बोलने का अंदाज दर्शकों को काफी भाया। 23 जून 1958 को मुंबई में पैदा हुए मुकेश खन्ना ने अभिनय के अलावा डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। पिछले साल उन्हें चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी, इंडिया का नया चेयरमैन बनाया गया है।

असली नाम: पुनीत इस्सर
किरदार का नाम: दुर्योधन
'बिग बॉस-8' के जरिए सुर्खियों में रहे अभिनेता पुनीत इस्सर ने महाभारत’ में दुर्योधन की भूमिका निभाई थी। ये इस सीरियल का एक अहम किरदार था। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। चेहरे पर कुटिल मुस्कान और पांडवों के खिलाफ आग उगलती उनकी जुबान ने दुर्योधन के किरदार को जिंदा कर दिया था। ‘महाभारत’ के अलावा उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल्स में भी काम किया। वहीं, उन्होंने 2004 में रिलीज सलमान खान की फिल्म ‘गर्व’ का निर्देशन भी किया। पुनीत अब भी फिल्मों और सीरियल के ज़रिये बॉलीवुड में एक्टिव हैं ।

असली नाम: रेणुका इसरानी
किरदार का नाम: गांधारी
एक्ट्रेस रेणुका इसरानी ने टीवी शो ‘महाभारत’ में गांधारी का रोल निभाकर पापुलर थी। पिछले साल तक वे सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी तंवर की मां के किरदार में नजर आ रही थीं।

असली नाम: प्रवीण कुमार
किरदार का नाम : भीम
एथलीट और एक्टर प्रवीण कुमार ने ‘महाभारत’ में भीम के किरदार को निभाया था। लंबी-चौड़ी कद काठी प्रवीण को ये रोल दिया गया था। खेल की दुनिया में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से भी नवाजा। 2014 में उन्होंने दिल्ली विधानसभा के ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा की मेंबरशिप ले ली।

असली नाम: किरण जुनेजा
किरदार का नाम:गंगा
एक्ट्रेस किरण जुनेजा ने इस शो में गंगा का रोल प्ले किया था। टीवी की दुनिया का पॉपुलर इस एक्ट्रेस किरण ने मशहूर फिल्मकार रमेश सिप्पी से शादी की। कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल्स में दिखाई देने के बाद किरण आज भी अभिनय की दुनिया में एक्टिव हैं।

असली नाम: पंकज धीर
किरदार का नाम: कर्ण
मशहूर अभिनेता पंकज धीर ने ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर काफी लोकप्रियता बटोरी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के अलावा टीवी शोज़ में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। जिसमें कॉमेडी और हॉरर शोज़ भी शामिल हैं। फिलहाल, पंकज धीर अदाकारी के साथ-साथ ‘अभिनय’ के नाम से अपना एक्टिंग स्कूल भी चला रहे हैं । वहीं, उनके बेटे निकितन धीर भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं।

असली नाम : गजेंद्र चौहान
किरदार : युधिष्ठिर
सीरियल 'महाभारत' में युधिष्ठिर की भूमिका निभा चुके गजेंद्र चौहान को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे का नया चेयरमैन बनाया गया है। हालांकि, FTII के अंदर उनका विरोध भी किया जा रहा है। संस्थान के स्टूडेंट्स उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति के खिलाफ दिबाकर बनर्जी साहित कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने नेशनल अवॉर्ड्स भी लौटा चुके हैं।
