अब इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे Varun Dhawan, वाईआरएफ पहली बार कर रहा है ऐसा

Hanuman | Saturday, 08 Aug 2026 12:38:36 PM
Varun Dhawan will now be seen showcasing his acting prowess in this film; YRF is doing this for the first time

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता वरुण धवन अब यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) पहली बार हॉरर फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका निभाएंगे। वहीं निर्देशन और पटकथा की जिम्मेदारी 'रॉकेट बॉयज़' से चर्चित अभय पन्नू संभालेंगे।

वरुण धवन की इस फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत में शुरू होने की संभावना है। इसे अगले साल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लिए वरुण धवन को मुख्य अभिनेता के रूप में चुना गया है।

सूत्रों ने बताया कि यश राज फिल्म्स ने अब तक लगभग हर प्रमुख जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर ऐसा जॉनर था, जिसमें उसने अब तक कदम नहीं रखा था। यह फिल्म उसी दिशा में यश राज फिल्म की पहली पेशकश होगी। दर्शकों को भी वरुण धवन की इस फिल्म का इंतजार रहेगा।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.