- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान शुक्रवार को हुआ। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने में सफलता मिली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को फिल्म 12वीं फेल के लिए ये अवॉर्ड मिला है।
विक्रांत मैसी ने शाहरुख के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान जैसे दिग्गज कलाकार के साथ पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साझा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। आज हम आपको राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। उनकी संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
खबरों के अनुसार, फिल्म 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को लगभग 1 से 2 करोड़ रुपए मिले हैं। वह प्रत्येक बॉलीवुड फिल्म के लिए एक करोड़ से ज्यादा की फीस वसूलते हैं। इस बॉलीवुड अभिनेता की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 20 से 25 करोड़ रुपए है। उन्होंने अभिनय के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य निवेशों से ये संपत्ति जमा की है।

विक्रांत मैसी के पास हैं कई महंगी गाड़ियां
विक्रांत मैसी के पास मड द्वीप पर समुद्र के किनारे एक आलीशान बंगला है। उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, वोल्वो एस90 और मारुति स्विफ्ट डिजायर आदि शामिल हैं। आपको बता दें कि फिल्म 12वीं फेल की कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में मैसी के अलावा मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, विकास दिव्यकीर्ति और प्रियांशु चटर्जी ने भी शानदार अभिनय किया है।
PC: hindi.news18, amarujala, ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें