Year Ender 2024: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई ये बॉलीवुड फिल्म

Hanuman | Thursday, 12 Dec 2024 03:42:29 PM
Year Ender 2024: This Bollywood film was the most searched on Google this year

इंटरनेट डेस्क। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 का इस साल बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है। इस फिल्म ने बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचा है। इस फिल्म के नाम अब एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।

फिल्म स्त्री 2 साल 2024 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जानेवाली फिल्म बनी है। इस फिल्म को बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा है। गूगल की ओर से इस संबंध में लिस्ट जारी की गई है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद निर्माता दिनेश विजान की फिल्म स्त्री 2 ने गूगल सर्च में भी शीर्ष स्थान हासिल किया है।

राजकुमार राव की ये फिल्म आईएमडीबी की 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर है। इस फिल्म स्त्री 2 ने हास्य और हॉरर के अपने अनूठे मिश्रण के माध्यम से दर्शकों की प्रशंसा हासिल की है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ ही पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों का शानदार अभिनय देखने को मिला है।

PC: google
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.