- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड और करीबी शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 साल का उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे सुंदर सिंह जॉली ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। शेरा ने खुद अपने पिता के निधन की जानकारी दी है।
खबरों के अनुसार, शेरा ने बताया कि मेरे पिताजी सुंदर सिंह जॉली अब इस दुनिया में नहीं रहे और वह परलोक सिधार गए हैं। उन्होंने बताया कि पिता की अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे से निज आवास द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज लोखंडवाला बैक रोड के पास ओशिवारा अंधेरी वेस्ट मुंबई से निकाली जाएगी।
आपको बता दें कि शेरा लम्बे समय से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। इसी कारण उनकी पहचान भी एक फिल्मी अभिनेता के जैसी ही हो गई है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें