America : वरिष्ठ नागरिकों को ठगने के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 11 Jun 2022 10:52:12 AM
America :  Indian national arrested for duping senior citizens

वाशिगटन : अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने वर्जीनिया में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है जिस पर देशभर में वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाकर एक घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इस सिलसिले में अनिरुद्ध कालकोटे (24) को शुक्रवार को ह्यूस्टन में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कालकोटे पर साजिश रचने और धोखाधड़ी का आरोप है।

इस मामले में एक अन्य आरोपी एम. डी. आजाद (25) है जो ह्यूस्टन में गैरकानूनी ढंग से रह रहा था और उसे 2020 में पहली बार आरोपित किया गया था। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने कई बार लोगों को परेशान किया और पैसा नहीं देने की सूरत में हमला करने की धमकी दी। फर्जी योजना चलाने के इस घोटाले में पहले ही तीन आरोपियों- सुमित कुमार सिह (24), हिमांशु कुमार (24) और एम. डी. हसीब (26) पर मुकदमा चल रहा है और उन्हें सजा सुनाई जानी है। ये सभी भारतीय नागरिक हैं। न्याय मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस गिरोह ने कई प्रकार की सेवाएं देने के बहाने गलत तरकीब आजमा कर लोगों से पैसे ऐंठे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.