हॉस्टन। अमेरिका के लुसियाना के न्यू ओरलींस में रविवार सुबह गोलीबारी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक न्यू ओरलींस के एक फ्रांसीसी क्वार्टर में स्थानीय समयानुसार तडक़े लगभग 1.30 बजे 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने रविवार दोपहर संवाददाता सम्मेलन में गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पीडि़तों की उम्र 20 से 37 सालके बीच है। इनमें दो महिलाएं और आठ पुरूष हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पीडि़त भी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में शेवलि ग्रे (19) भी हैं जिन पर गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।
हालांकि, गोलीबारी के संबंध में इन पर कोई आरोप नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक गोलीबारी के बारे में पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोलीबारी से पहले विवाद हुआ था।