Andrzej Duda :  पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा ने कहा है कि रूस के साथ वार्ता का कोई औचित्य नहीं

Samachar Jagat | Thursday, 07 Apr 2022 10:22:29 AM
 Andrzej Duda : Poland's President Andrzej Duda has said there is no justification for talks with Russia

वारसा  |  पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा ने कहा है कि रूस के साथ बातचीत जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। श्री डूडा ने सीएनएन न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए बुधवार को कहा, रूस के साथ बातचीत का कोई मतलब नहीं है ... श्री व्लादिमीर पुतिन को बहुत कठिन परिस्थितियों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी यह कहना होगा कि जब तक आप (श्री पुतिन) इन शर्तों को पूरा नहीं करते, हमारे पास बात करने के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ निर्णायक रूप से यूक्रेन का समर्थन करने और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को बढ़ावा देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना परिणाम के कोई भी संवाद रूस के लिए यूक्रेन में सैन्य अभियान जारी रखने का मौका देगा। उल्लेखनीय है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में  डोनेटस्क और लुहान्स्क का समर्थन करने के लिए सैन्य  अभियान शुरू किया था। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान की कड़ी निदा करते हुए इसे आक्रमण बताया और रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंध लगाए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.