रोम। इटली में संवैधानिक सुधारों के लिए रविवार को जनमत संग्रह होगा जो इटली के प्रधानमंत्री मेट्टो रेंजी के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा। सूत्रों के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे (भारतीय समयनुसार सुबह 11: 30 बजे) शुरू होगा, जिसमें लगभग 5.1 करोड़ नागरिक भाग लेंगे।
जनमत संग्रह में जीत के बाद रेंजी को ऊपरी सदन के सांसदो की भूमिका को सीमित करने और क्षेत्रीय अधिकारियों से शक्तियां वापस लेने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। संवैधानिक सुधारों पर जनमत संग्रह से मेट्टो की राजनीतिक दिशा भी तय होगी। उन्होंने जनमत संग्रह के चुनाव में हारने की स्थिति में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का वादा किया है।
सभी विपक्षी पार्टियां संवैधानिक सुधारों का विरोध कर रही है। हालांकि चुनाव के नजदीक आते ही रेंजी ने अपना ध्यान किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचे करोड़ों उम्मीदवारों पर लगाया है। अगर रेंजी चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी व्यक्तिगत जीत मानी जाएगी।