मैक्रों ने रूस से संबंध, हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर अपनी प्रतिद्बंद्बी ले पेन पर साधा निशाना

Samachar Jagat | Thursday, 21 Apr 2022 01:25:27 PM
Macron targets his rival Le Pen over ties with Russia, ban on hijab

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक टेलीविजन बहस में अपनी प्रतिद्बंद्बी एवं कट्टर दक्षिणपंथी मरिन ले पेन पर रूस के साथ उनके संबंधों और मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर हिजाब पहने (अपना सिर ढंकने) के अधिकार से वंचित करने को लेकर निशाना साधा।


राष्ट्रपति चुनाव से पहले दोनों के बीच बहस के दौरान मैक्रों ने यह बयान दिया। फ्रांस में दूसरे दौर का मतदान 24 अप्रैल को होना है, जिसमें मैक्रों का मुकाबला दक्षिणपंथी प्रतिद्बंद्बी मरीन ले पेन से है। पहले दौर का मतदान 1० अप्रैल को हुआ था। मैक्रों ने कहा कि उनकी प्रतिद्बंद्बी परमाणु-सशस्त्र लैस एवं जातीय रूप से वैविध्यपूर्ण यूरोपीय शक्ति का नेतृत्व करने और रूस का मुकाबला करने की क्षमता नहीं रखतीं।


उन्होंने कहा कि ले पेन विश्वास करने लायक नहीं हैं। उन पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए मैक्रों ने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी वादों में गलत आंकड़ों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि ले पेन की मुस्लिम महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने की योजना से देश में ''गृह युद्ध’’ शुरू हो जाएगा। पश्चिमी यूरोप में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी फ्रांस में ही है।


वहीं, ले पेन ने यूक्रेन में रूस के आक्रमण के कारण बढ़ती महंगाई से परेशान मतदाताओं से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह अगर फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुनी जाती हैं, तो महंगाई कम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने 'येलो वेस्ट’ प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि मैक्रों के कार्यकाल में देश विभाजित हो गया है।


आर्थिक नीतियों के खिलाफ महीनों तक चले 'येलो वेस्ट’ प्रदर्शनों ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से पहले मैक्रों सरकार को हिलाकर रख दिया था। ले पेन ने कहा, '' फ्रांस को एक बार फिर साथ लाने की जरूरत है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.