मोसुल में रासायनिक हमले का कोई सबूत नहीं: इराक

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 07:20:33 AM
No evidence of chemical attack in Mosul: Iraq

संयुक्त राष्ट्र। इराक ने कहा कि मोसुल में इस्लामिक स्टेट द्वारा रासायनिक हथियार से हमले के कोई सबूत नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र में इराक के राजदूत मोहम्मद अली अल्हाकिम ने राजधानी बगदाद में अधिकारियों से कहा, दाएश द्वारा रासायनिक हथियार से हमले के वास्तव में कोई सबूत नहीं है। इस्लामिक स्टेट का ही एक अन्य नाम दाएश है।

संयुक्त राष्ट्र ने गत शनिवार को कहा था कि एक मार्च से मोसुल पर इस्लामिक स्टेट संभवत: रासायनिक हथियार से हमले कर रहा है जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कुल 12 लोग मारे गये थे। मोसुल में अमेरिकी समर्थित इराकी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच युद्ध चल रहा है।         एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.