ICC ODI World Cup: मैक्सवेल-कमिंस ने मिलकर रच डाला ये इतिहास

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Nov 2023 09:17:16 AM
ICC ODI World Cup: Maxwell-Cummins together created this history

खेल डेस्क। ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 201) और (नाबाद 12) के बीच आठवें विकेट के लिए हुई 202 रन की साझेदारी के दम पर पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अफगानिस्तान को तीन विकेट से शिकस्त दी। इस साझेदारी के दम पर पर मैक्सवेल और पैट कमिंस ने मिलकर अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। 

ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से नाबाद 201 रन बनाए। वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 68 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी हुई। उन्होंने आठवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका की जस्टिन कैंप और एंड्रयू हॉल का रिकॉर्ड तोड़ा।

इन दोनों बल्लेबाजों ने 2006 में केपटाउन में नाबाद 138 रन की साझेदारी की थी। वनडे क्रिकेट में सातवें विकेट या नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड भी अब मैक्सवेल-कमिंस की जोड़ी के नाम हो गया है। इससे पहले यह इंग्लैंड के जोस बटलर व आदिल राशिद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 177 रन की साझेदारी की थी।

PC: espncricinfo


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.