ICC ODI World Cup: शुभमन गिल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Monday, 23 Oct 2023 10:15:53 AM
ICC ODI World Cup: Shubman Gill made world record, left this legend behind

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में खेली गई 26 रन की छोटी पारी के दम पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार पूरे किए। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत के युवा बल्लेबाज शुभमग गिल ने केवल 38 पारियों में अपने दो हजार रन पूरे किए। जबकि दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने  40 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। चौबीस साल के शुभमन गिल को ये उपलब्धि हासिल करने के लिए 14 रन की जरूरत थी।

उन्होंने भारतीय पारी के सातवें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर चौका लगाकर सबसे तेज दो हजार रन पूरे किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शुभमन गिल ने 31 गेंदों में 26 रन का योगदान किया। उनकी पारी का अंत लॉकी फग्र्युसन ने किया। गिल के अब वनडे कॅरियर में 2012 हो गए हैं। वह अभी तक वनडे में छह शतक लगा चुक हैं। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया।

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.