IPL 2023: मैदान में ही धोनी ने गावस्कर की शर्ट पर लिख दिया कुछ ऐसा की हो गए सब खुश

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2023 09:58:57 AM
IPL 2023: In the field itself, Dhoni wrote something on Gavaskar's shirt that everyone became happy

इंटरनेट डेस्क। इस समय आईपीएल के महामुकाबले खेले जा रहे और इन मुकाबलों में हर किसी फैंस को अपनी टीम और कई अलग खिलाड़ी पसंद होते है। लेकिन पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी अगर किसी के फैन है तो वो है माही। यानी के महेंद्र सिंह धोनी के। जी हां रविवार को चेपाक के मैदान में एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

रविवार को केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेबार ने सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद चेपॉक स्टेडियम में धोनी ने  दर्शकों को जर्सी और टेनिस की बॉल बांटी।

इसके साथ ही मैच के बाद सुनील गावस्कर और रिंकू सिंह भी मैदान में उतरे और उन्होंने धोनी से ऑटोग्राफ लिया। सुनील गावस्कर ने तो अपनी शर्ट पर ही महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लिया। इसको देख दर्शक भी मैदान में खुश नजर आए। 

pc- espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.